ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जसरोटिया ने संत समाज संघ वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की, हजारों पौधे वितरित किए

कठुआ, 20 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया द्वारा कठुआ के बरनोटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में संत समाज के लोगों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने अपनी मां के हाथों संत-समाज की उपस्थिति में मंत्रो उच्चारण से साथ वृक्षारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। इस दौरान लोगों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ते हुए पेड़ों का वितरण भी किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटकों से कलाकारों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

पूर्व मंत्री राजीव ने कार्यक्रम में मौजूद सभी संत-समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान का आगाज किया गया है जबकि अभियान को सफल बनाने के लिए हम सब कार्यकर्ताओं और नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि हम एक पेड़ मां के नाम लगाए और उसके संरक्षण को लेकर भी तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि आज यहां हजारों की तादाद में पेड़ कार्यकर्ताओं और आम लोगों में वितरित किए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस अभियन को मात्र एक दिन तक सिमित ना रखें, जो पेड़ आज लगाएं गए हैं उनकी देखभाल भी करें और रोजाना पौधों को पानी दें। जसरोटिया ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू किया गया यह अभियान पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। इस कार्यक्रम में वन विभाग ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर संत समाज से शांति गिरी जी महाराज, राजेश बिट्टू महंत जी, महाराज रामेश्वर गिरी जी, मोहन गिरी जी, कृष्ण आनंद जी, पीयूष महाराज जी, राज गिरी जी, गोपालानंद जी, ओम साई राम जी मौजूद रहे जिन्होंने एक पेड़ मां के नाम विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया और जनमानस को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *