ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने बीसी खंडूडी को घर जाकर जन्मदिन की दी बधाई

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूडी का जन्मदिन आज देहरादून स्थित वसंत विहार में उनके निजी आवास पर धूमधाम से मनाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी के वसंत विहार स्थित आवास पर रविवार को जाकर उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर सुबह से ही शुभकामना देने के लिए नेताओं और लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान भुवन चंद्र खंडूडी के पुत्र मनीष खंडूडी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *