• September 8, 2024

IPL 2023: दिल्ली को मिला ऋषभ का रिप्लेसमेंट, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल लेंगे जगह

 IPL 2023: दिल्ली को मिला ऋषभ का रिप्लेसमेंट, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल लेंगे जगह

# 21 वर्षीय अभिषेक पोरेल लेंगे टीम में ऋषभ पंत के जगह

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है | IPL शुरू होने से पहले टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का एलान हो गया है | टीम में पंत की जगह बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को टीम में शामिल किया गया है | दिल्ली कैपिटल्स के के नियमित कप्तान इस समय ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में लगी चोट से उभर रहे हैं | जिसके चलते आगामी सीजन के लिए टीम की कमान डेविड वार्नर को दी गई हैं | जबकि भारतीय टीम के बेहतरीन आलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया हैं |

IPL 2023 : ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का चल गया पता, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल लेंगे जगह, घरेलू क्रिकेट में रहा है दमदार प्रदर्शन

गौरतलब हैं कि बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने घरेलु क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं और पीटीआई के मुताबिक IPL के आगामी सीजन में अभिषेक पोरेल टीम से खेलता हुआ नजर आएंगे | बता दें कि 21 वर्षीय पोरेल ने 16 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले जिसमे तीन लिस्ट ए गेम और तीन टी20 मैच खेले हैं | खास बात यह हैं कि अभिषेक ने फरवरी 2023 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था जहाँ उन्होंने 30. 21 की औसत से 695 रन बनाये और 6 अर्धशतक लगाए |

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीएम ममता बनर्जी

Abishek Porel | Ranji Trophy 2022: Bengal's wicketkeeper Abhishek Porel's match wining knock at first class debut at Cuttack dgtl - Anandabazar

ये भी पढ़ें: जस करनी तस भोगहु ताता- अरविंद जयतिलक

IPL 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम…..

खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीन दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल,एक्सर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव,

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *