ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वेतन न मिलने से मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप डॉक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे

वेतन न मिलने से नाराज राजकीय मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर व आउटसोर्सिंग कर्मचारी शुक्रवार की सुबह से हड़ताल पर है। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी समेत अन्य व्यवस्थाएं बाधित हो गई।

वेतन न मिलने और वेतन कटौती के चलते कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी गेट पर हड़ताल पर बैठकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस मौके पर पहुंचे और हड़ताल पर बैठे आक्रोशितों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द वेतन दिलाने का भरोसा दिया तब कही जाकर डॉक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बैच 2018 के इंटर्नशिप करने के लिए छात्र-छात्राएं आए थे। लेकिन अप्रैल से इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को वेतन नहीं दिया जा रहा, जिससे नाराज होकर डॉक्टर और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सुबह से ही कामकाज ठप कर दिया और ओपीडी के बाहर गेट पर धरना प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे। मेडिकल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

डॉक्टर रंजीत कुमार एवं मेघा शर्मा का आरोप है कि उन्हें पिछले अप्रैल माह से वेतन नहीं दिया जा रहा। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन में कटौती का आरोप लगाया है। उन्होंने यह चेतावनी दी की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *