ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंटर कॉलेज कराटे चैंपियनशिप की पदक विजेता का स्वागत

रोहतक में आयोजित इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में खुशी ने रजत पदक जीता है। शुक्रवार को प्रताप स्कूल खरखौदा पहुंचने पर पदक विजेता का स्वागत किया गया। खुशी का विद्यालय में द्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल, विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने सम्मान किया।

खुशी की माता, समेत कराटे कोच जगमेन्द्र पांचाल का भी स्वागत किया गया। सभी ने खुशी को बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *