ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई सेन्ट्रल-कानपुर सहित ये स्पेशल ट्रेनें आगामी त्यौहारों में यात्रियों की राह बनाएंगी आसान

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए 09185-09186 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन मुम्बई सेन्ट्रल से 12 से 26 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को तथा कानपुर के अनवरगंज से 13 से 27 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 03 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12 से 26 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.05 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, वलसाड से 13.44 बजे, सूरत से 14.43 बजे, बड़ोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.00 बजे, गंगापुर सिटी से 03.10 बजे, भरतपुर से 05.10 बजे, अछनेरा से 06.10 बजे, मथुरा जं. से 07.35 बजे, मथुरा कैंट से 07.50 बजे, हाथरस सिटी से 08.27 बजे, कासगंज से 09.50 बजे, फर्रुखाबाद से 11.30 बजे, कन्नौज से 13.05 बजे तथा बिल्हौर से 13.27 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 15.25 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 से 27 नवम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18.25 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर से 19.04 बजे, कन्नौज से 19.28 बजे, फर्रुखाबाद से 21.20 बजे, कासगंज से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा कैंट से 01.00 बजे, मथुरा जं. 01.25 बजे, अछनेरा से 02.35 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, गंगापुर सिटी से 04.35 बजे, कोटा से 06.40 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, बड़ोदरा से 14.50 बजे, सूरत से 16.35 बजे, वलसाड से 17.27 बजे, वापी से 17.54 बजे तथा बोरीवली से 21.40 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 22.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *