भारत U-19 vs इंग्लैंड U-19: चौथा यूथ वनडे आज, वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

वॉर्सेस्टर: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां आयुष म्हात्रे की कप्तानी में वह मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में भारत ने दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया। सीरीज में 14 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से धमाल मचाया है। तीसरे मैच में उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। अब चौथे मैच में भी फैंस की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
वॉर्सेस्टर में होगा चौथा मुकाबला
भारत और इंग्लैंड U-19 के बीच सीरीज का चौथा वनडे आज वॉर्सेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिज्ञान कुंदू और विहान मल्होत्रा ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान और हनील पटेल ने प्रभावित किया है।
मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग
चौथा यूथ वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होगा, लेकिन भारतीय फैंस इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत U-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंदू (उपकप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।
इंग्लैंड U-19: थॉमस रीव (कप्तान), राल्फी अल्बर्ट, बेन डॉकिन्स, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इस्बेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मॉर्गन, एलेक्स वेड। चौथे मुकाबले में भारत की नजरें सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने पर होंगी, जबकि इंग्लैंड बराबरी की कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *