ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत में क्यूबा को भेजी 90 टन दवा सामग्री

भारत सरकार क्यूबा सरकार को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। भारत में निर्मित नौ सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) की लगभग 90 टन की खेप आज (2 जून) को मुंद्रा बंदरगाह से रवाना हुई।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन एपीआई का उपयोग क्यूबा के दवा निर्माताओं द्वारा पुरानी संक्रामक बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक टैबलेट, कैप्सूल, सिरप और इंजेक्शन के रूप में आवश्यक एंटीबायोटिक्स का उत्पादन करने के लिए किया जाएगा।

मंत्रालय ने आगेकहा कि यह सहायता भारत की “विश्व की फार्मेसी” के रूप में स्थिति की पुष्टि करती है और क्यूबा के साथ ऐतिहासिक मित्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *