ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण, बोले यूसीसी जल्द लागू होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को राज्य में लागू करने जा रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा से सम्मानित किया। सेना के बैंड की ओर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया और इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय के ध्वज कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता जल्द लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अग्निवीर योजना को लेकर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। राज्य में कार्य संस्कृति में गुणात्मक सुधार के साथ भ्रष्टाचार पर प्रहार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीअन्न मिलेट्स को राज्य में बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। सरकार गोवंश संरक्षण के लिए काम कर रही है। राज्य में 2765 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। सोलर पावर नीति लाई गई है। नीति और निवेश पर सरकार काम कर रही है। प्रदेश में निवेश को बढ़वा देने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में चारधाम यात्रा में 38 लाख यात्री और कावड़ यात्रा में 04 करोड़ लोग आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *