ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IND vs ENG: भारतीय टीम ने 6 कैच टपकाए, 109 रनों का नुकसान… भारी ना पड़ जाए कप्तान गिल की ये गलतियां

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड की पारी को 465 पर रोककर 6 रनों की बढ़त ली हो. लेकिन इस मुकाबले में भारत की कमियां खुलकर सामने आई हैं. खासतौर पर टीम इंडिया की फील्डिंग सवालों के घेरे में है. कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

तीसरे दिन टी ब्रेक से पहले भारत के फील्डर्स ने छह कैच छोड़े. जो कि 2019 के बाद पहली बार हुआ है जब टीम ने टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच या उससे अधिक मौके गंवाए. खासकर यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग सवालों में रही. जायसवाल ने पहली पारी में तो शानदार शतक से वाहवाही बटोरी, लेकिन स्लिप में तीन कैच छोड़कर आलोचना का शिकार हो गए. खास बात ये रही कि तीनों मौके जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर आए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *