ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन दिवसीय पटाखा बाजार का शुभारंभ

दिवाली से पहले नक्सलबाड़ी आदिवासी मैदान में तीन दिवसीय पटाखा बाजार शुक्रवार से शुरु हो गया है।सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीपीओ नक्सलबाड़ी अचिंत्य गुप्त, नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान जयंती किरो, उपप्रधान विश्वजीत घोष, नक्सलबाड़ी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिल घोष, महासचिव धर्मेंद्र पाठक और अन्य उपस्थित थे।

सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण अनुकूल तीन दिवसीय पटाखा बाजार आज से नक्सलबाड़ी आदिवासी मैदान में शुरू हुआ है। यहां केवल इको-फ्रेंडली पटाखे बेचे जाएंगे। उन्होंने लोगों से पटाखा बाजार से पटाखे खरीदने का अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *