ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मालाड में जायसवाल समाज का द्विदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

अखिल भारतीय जायसवाल महोत्सव का आयोजन मुंबई में 13 व 14 जनवरी को सरस्वती देवी स्पोट्र्स काम्प्लेक्स मालाड पश्चिम मुंबई में बहुत धूम-धाम से मनाया गया।इस समारोह में देश भर के जायसवाल समाज को मुंबई उपनगर में एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया गया। महोत्सव का आयोजन रुट मोबाइल,जायसवाल युथ फेडरेशन व समाज की अन्य संस्थाओं द्वारा मिलकर किया गया।

अखिल मुंबई जायसवाल सभा के महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने बताया कि, कार्यक्रम में नौकरी मेला,चिकित्सा शिविर,कैरियर मार्गदर्शन,निवेशक जगरूकता,प्रेरक भाषण,महिला आत्मरक्षा कार्यशाला,पतंग उत्सव,नृत्य प्रदर्शन,युवक-युवती परिचय,समाज के राजनैतिक, सामाजिक व उद्योगपतियों का सम्मान एवं अन्य गतिविधियां शामिल थीं। इस अवसर पर हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें राजेन्द्र मालवीय ‘आलसी'(इटारसी), डाक्टर काव्या मिश्रा (दमोह) निडर जौनपुरी (जौनपुर), डाक्टर रजनीकांत मिश्र, सुनील सावरा तथा सुरेश मिश्र ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, कृपाशंकर सिंह,प्रकाश चौधरी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सरस्वती देवी चैरिटेबल व अन्य कई प्रमुख मान्यवर रहे।

अंत में प्रदीप जायसवाल और महामंत्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *