ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र में रात के साथ सुबह देर तक होने लगा सर्दी का अहसास

मध्यप्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तेजी से पारा नीचे की ओर जा रहा है। शनिवार को पचमढ़ी और गुना सबसे ज्यादा ठंडे रहे। इंदौर, ग्वालियर, महाकौशल और विंध्य के क्षेत्र में भी सुबह के तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस गुना और ग्वालियर में दर्ज किया गया।

दिन में भी गुलाबी सर्दी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर के बाद से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। हवा में भी परिवर्तन होगा। तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ सकती है। अलाव जलाने जैसी स्थिति भी हो सकती है। हालांकि कई क्षेत्रों में अलाव जलाने का सिलसिला चल पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *