ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा में टिकट नहीं काटा जाता, बल्कि दायित्वों का वितरण किया जाता: समीर उरांव

भाजपा ने सुदर्शन भगत का नाम काटते हुए लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने जानकारी दी है।

समीर उरांव ने इस संबंध में कहा कि पिछले तीन बार से सुदर्शन भगत यहां के सांसद रहे। इस बार पार्टी ने उन्हें (समीर उरांव) प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का फैसला ही सबकुछ होता है। यहां टिकट कटने जैसी कोई भी बात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकट नहीं काटा जाता, बल्कि दायित्वों का वितरण किया जाता है।

उन्होंने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रमुख मुद्दे के रूप में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पलायन की समस्या सबसे अधिक गंभीर रही है। पलायन को रोकने को लेकर जो प्रयास होंगे, उसे वह गंभीरता से करेंगे। क्षेत्र में उद्योग विकास को लेकर भी उनका प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *