• February 26, 2026

भाजपा कार्यालय में अहम बैठक : डॉ संबित पात्रा, डॉ हिमंत लेंगे भाग

 भाजपा कार्यालय में अहम बैठक : डॉ संबित पात्रा, डॉ हिमंत लेंगे भाग

राजधानी के वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी राष्ट्रीय समन्वयक संबित पात्रा, CM Dr. Himanta Biswa Sarma के साथ ही पूर्वोत्तर के कई राज्यों के भाजपा अध्यक्ष भी भाग लेंगे ।

भाजपा की ओर से बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में न केवल असम, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पूर्वोत्तर की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर किये जाने वाले उपायों पर चर्चा होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *