ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा निलंबित

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में हुए भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर तक पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा बुधवार को निलंबित कर दी गई।

इस यात्रा को पंथा चौक यात्रा आधार शिविर से जम्मू तक भी निलंबित कर दिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग साफ होने के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा है कि टी2 मरोग रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। यातायाता पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे टीसीयू यातायात इकाई से पुष्टि के बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें।रामबन जिले में भूस्खलन के कारण बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा अस्‍थायी तौर पर रोक दी गई।

वहीं रामबन जिले में राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों और श्रीनगर से जम्मू लौटने वाले तीर्थयात्रियों की आवाजाही निलंबित कर दी गई है। सड़क से मलबा हटाने तक अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा था, ”लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यातायात नियंत्रण इकाई से पुष्टि के बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें।” ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मलबा हटाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *