ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

IMD Rainfall Alert: लखनऊ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, UP के मौसम पर ये है IMD का अपडेट

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. यूपी के भी तमाम जिलों में तेज से मध्यम बारिश हो रही है. बारिश जहां गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं, किसानों को भारी नुकसान भी हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में आज और कल आंधी  के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

IMD ने लखनऊ और आसापस के इलाकों में भारी बारिश और आंधी  का अलर्ट जारी किया है. दो दिन का आंधी-तूफान इन इलाकों के किसानों के लिए परेशानी ला सकता है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में कल यानी 22 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में 24 मार्च तक बादलों का डेरा रह सकता है. इसी के साथ, 24 मार्च को लखनऊ में धूलभरी आंधी भी चल सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजिपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, लखीमपुर, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत और भी कई इलाकों में गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है

UP Weather Forecast Today 08 September 2022 IMD Yellow Alert For Rain In These District | UP Weather Forecast Today: यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी, इन 8 जिलों

कानपुर की बात करें तो कल यहां न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है. वहीं, दिन के वक्त कानपुर में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. कानपुर में भी आनेवाले दिनों में मौसम का मिजाज खुशनुमा रहेगा. 24 मार्च को कानपुर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही, धूलभरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती है.

लखीमपुर खीरी की बात करें तो कल यहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है. 24 मार्च को लखीमपुर खीरी में भी गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, 24 मार्च तक लखीमपुर का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है.

Weather Forecast: These 10 states will have rain for next 4 days, know IMD alert

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, मध्य भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *