ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध कॉल सेंटर का खुलासा, आठ गिरफ्तार

राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा में एक घर चल रहे अवैध कॉल सेंटर का बेलाकोबा चौकी और राजगंज थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी खुला किया है। मंगलवार रात तक इस मामले में आठ लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में घर का मालिक भी है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बेलाकोबा के साहेब बाड़ी इलाके के एक घर में अवैध कॉल सेंटर चलाने की गुप्त सुचना बेलाकोबा चौकी की पुलिस को मिली थी। सूचना पाकर बेलाकोबा चौकी की पुलिस ने राजगंज थाने की पुलिस के साथ मिलकर उक्त घर में छापेमारी की थी। घर से पुलिस ने पांच युवतियों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं, घर से कई मोबाइल, सिम कार्ड, दो लैपटॉप, एक चार पहिया वाहन और अन्य सामान जब्त किए थे। इसके बाद देर रात दोबारा छापेमारी कर बेलाकोबा से घर के मालिक को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के नाम का खुलासा जांच के उद्देश्य से नहीं किया गया है। पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *