ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मानव सेवा रोटरी क्लब का एक मात्र उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब की गोरखपुर इकाई के सहयोग से बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित बाल चिकित्सा संस्थान के पास मरीजों के परिजनों के लिए निर्मित विश्रामालय का लोकार्पण मंगलवार को हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटे.सुनील बंसल (मण्डलाध्यक्ष, मंडल 3120), डॉक्टर रामकुमार (प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज), विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर में विश्राम स्थल का निर्माण कर रोटरी क्लब ने बेहद पुनीत कार्य किया है। रोटरी क्लब का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा है। मानवीय सेवा के साथ उच्च नैतिक स्तर को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति और सद्भावना के निर्माण में सहायता देने के लिए रोटरी क्लब का कार्य सराहनीय है।

श्री शुक्ल ने क्लब के सदस्यों को सेवा का संकल्प कराते हुए और अधिक उत्साह व जोश के साथ मानव कल्याण के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य करने की सीख दी। साथ ही उन्होंने अपना नेत्रदान करने की घोषणा की।

क्लब के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर मेडिकल कॉलेज ने यह अपेक्षा की थी कि बच्चों के लिए बनाए गए नए वार्ड के बाहर मरीजों के परिजनों को मौसम की मार से बचाने के लिए एक प्रतीक्षालय की जरूरत है। रोटरी क्लब गोरखपुर के सदस्यों ने एकमत होकर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया और मरीजों के परिजनों के लिए यह विश्राम स्थल बनवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *