ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ मारपीट, एफआईआर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रोफेसर की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

मामले के अनुसार प्रदेश विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार के साथ चार लड़कों ने मारपीट की है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि सोमवार को जब वह यूनिवर्सिटी के फैकल्टी गेस्ट हाउस से गुजर रहे थे तो चार लड़कों ने इनका रास्ता रोका। मारपीट की। गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मारपीट करने वाले के नाम नहीं जानते हैं। लेकिन शक्ल से इन्हें पहचानते हैं।

एएसपी सुनील नेगी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने थाना बालूगंज में आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *