ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब टोटो चालकों ने किया हावड़ा ब्रिज को जाम

मंगलवार को दफ्तर जाने के समय हावड़ा ब्रिज से मध्य कोलकाता का एक विस्तृत क्षेत्र अचानक थम गया। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद हजारों टोटो और मोटर चालकों के एक लंबे जुलूस ने ब्रेबोर्न रोड और आसपास की सभी सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। हावड़ा ब्रिज शिल्पांचल से कोलकाता का प्रवेश द्वार है। इसे जाम कर देने पर पूरे कोलकाता और शिल्पांचल क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। कुछ दिनों पहले आदिवासियों के आंदोलन की वजह से इसी तरह से अचानक हावड़ा ब्रिज पर रैली निकाल दी गई थी जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब टोटो चालकों के इस जुलूस की वजह से हावड़ा ब्रिज के दोनों तरफ हजारों की संख्या में गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। सूत्रों ने बताया है कि टोटो को रेगुलराइज करने और जीटी रोड पर चलने देने की अनुमति की मांग पर यह आंदोलन हो रहा है। फिलहाल कोर्ट ने टोटो के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है और जीटी रोड पर चलने पर रोक लगा कर रखी है जिसके खिलाफ लंबे समय से आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा ब्रिज को जाम मुक्त करने के लिए जल्द से जल्द रैली को पार होने में सहयोग किया जा रहा है। दोपहर 2:00 बजे के बाद हालात सामान्य हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *