• July 27, 2024

Horoscope 21 February 2023 : कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले भूल से भी न करें ये काम, वरना करना पड़ सकता है दिक्क्तों का सामना, पढ़े राशिफल

ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ख़ास होने वाला है। इस दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि समेत सभी राशियों को सुख समृद्धि मिलेगी। सफलता किसके हाथ लगेगी, आपके किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल…

मेष
किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें। व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। नये काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

मिथुन
व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क
व्यवसाय में धन हानि होने की आशंका है। इसीलिये आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अपच और गैस की समस्या हो सकती है। अधिक गर्म व ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

सिंह
अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी।

कन्या
दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। लेकिन आपको सभी कार्य अपने दम पर करना चाहिये। सन्तान की चिन्ता रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है।

तुला
लम्बित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। नयी विद्या या स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे। नयी परियोजनाओं में धन निवेशित कर सकते हैं।

वृश्चिक
करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में स्वार्थ की भावना को न आने दें।

धनु
आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगा। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। व्यवसाय में आय बढ़ सकती है। परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे।

मकर
आज आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश टल सकते हैं। पुराने मित्रों से आज चर्चा होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये।

कुम्भ
आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। खर्च की तुलना में आपकी आय बढ़ेगी। रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन
आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *