Horoscope 13 February 2023 : आज सूर्य कुंभ राशि में करेगा गोचर जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़े आज का राशिफल……

सोमवार 13 फरवरी को सूर्य का प्रवेश कुंभ राशि में होगा और यहां शनि पहले से ही स्थित हैं। सूर्य और शनि के संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। वहीं आज रात में चंद्रमा का संचार तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। आइए जानते ग्रहों की इस स्थिति का हमारी राशियों क्या असर पडेगा। किन राशियों को होगा लाभ किन को होगी हानि पढ़े आज का राशिफल……
मेष
राजनीतिक लोगों को षड्यन्त्रों का सामना करना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा। घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नहीं लगेगा।
वृषभ
आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। सन्तान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। पाचन तन्त्र की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
मिथुन
राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। घर के सदस्यों को महत्व दें। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ चैटिंग करेंगे।
सिंह
आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें।
कन्या
अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है। मंहगे समान की ख़रीदारी कर सकते हैं। प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा।
तुला
आप दूसरों की मदद करेंगे। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनायेंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।
धनु
जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने लोन को चुकाने में आसानी होगी। महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें।
मकर
आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। सरकाड़ी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। पिता की सलाह से काम करना हितकर होगा। घर के वास्तु में कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं।
कुम्भ
धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सर्दी-खांसी से आपको परेशानी होगी।
मीन
आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे। जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
