ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज करेंगे ब्रह्मपुत्र रिवर फ्रंट पार्क का उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे का आज अंतिम दिन है। आज शाह शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली में सशस्त्र सीमा बल के 61वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वो गुवाहाटी में 2551 असम पुलिस कमांडो के परेड का निरीक्षण करेंगे। साथ ही गुवाहाटी के पान बाजार में नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र रिवर फ्रंट पार्क का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में लाचित बरफूकन पर लिखी गई पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गृहमंत्री ने शिलांग स्थित स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के 71वें सत्र की अध्यक्षता की। इसके बाद शिलांग से तेजपुर पहुंचे। उन्होंने महाभैरव मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के फर्श की पूरी निष्ठा के साथ सफाई की। इसके बाद शाम को तेजपुर विश्वविद्यालय परिसर में भारत रत्न भूपेन हजारिका पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। गृहमंत्री ने रात्रि विश्राम तेजपुर में किया। अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *