ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अरविंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना ”जानू रंगवा डाले आईब” रिलीज

भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और इंडस्ट्री की न्यू वॉइस सेंसेशन शिवानी सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग ”जानू रंगवा डाले आईब” रिलीज हो गया है। होली स्पेशल यह गाना बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो कल्लू के फैंस के साथ-साथ भोजपुरी के दर्शकों को भी यह खूब पसंद आ रहा है।

”जानू रंगवा डाले आईब” गाने का म्यूजिक वीडियो भी दमदार है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू, पारुल यादव के साथ नजर आए हैं।

इस गाने को लेकर कल्लू ने बताया कि लोगों पर होली की खुमारी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है इसलिए हमने उनकी इस खुमारी को बढ़ाने के लिए अपना यह बेहद खूबसूरत गाना रिलीज किया है। यह गाना लोकगीत के अंदाज में एक रोमांस का अक्स भी रखता है, जिससे युवाओं में यह बेहद पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि हम हमेशा क्रिएटिव और लोगों को पसंद में आने वाले गाने लेकर आते हैं और हमेशा आते रहेंगे।

गाने को लेकर शिवानी सिंह ने भी अपनी एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि ऑडियंस के प्यार और आशीर्वाद से हम एक से बढ़कर एक गाना लाने को प्रेरित होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरे इस गाने को भी लोगों ने सराहा है।

इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *