ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में गए हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध मौत

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अशोकपुरी मोहल्ले में सोमवार की देर रात दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के एक दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक हिस्ट्रीशीटर था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी साहिल हिस्ट्रीशीटर था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। सोमवार की देर रात साहिल अपने दोस्त कविश के घर अशोकपुरी में बर्थडे पार्टी में गया था। मंगलवार सुबह कविश ने साहिल के परिजनों को बताया कि साहिल मर चुका है और उसका शव उसके घर पर है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई संदीप ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। उसने कहा कि सोमवार की रात को कविश अपने भाई अभिषेक और दो अज्ञात लड़कों के साथ हमारे घर आया और मेरे भाई साहिल को बर्थडे पार्टी में ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। मंगलवार की सुबह कविश ने मोबाइल पर फोन करके साहिल की मौत के बारे में बताया। संदीप का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही साहिल का अंकित पाल, उसके पिता जोगिंदर पाल और चाचा सुमित पाल से झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। अंकित पाल और कविश पाल के परिवार बहुत करीबी हैं। उसने दोनों परिवारों पर साहिल की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कविश को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा देवेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *