ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है हिन्दू नव वर्ष

हिन्दू नव वर्ष वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। यह नई चेतना एवं ऊर्जा प्रदान करता है। यह बात रविवार को चैत्र प्रतिपदा के उपलब्ध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रकृति में पेड़ पौधे भी अपने पत्ते गिरा कर नये पत्ते धारण करते हैं। हिन्दू नव वर्ष नयी ऊर्जा देने का काम करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि सुरेश अवस्थी ने किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने रामलीला पार्क गीता नगर से पथ संचलन प्रारम्भ होकर मानस शाखा, एवन मार्केट से सावरकर शाखा गीता नगर होते हुए पुन: रामलीला पार्क गीता नगर में समाप्त हुआ।

पथ संचलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग सम्पर्क प्रमुख मुकेश, जिला सह संघचालक वीरेन्द्र,जिला कार्यवाह समीर, जिला शारीरिक प्रमुख अमरेन्दु, नगर संघचालक मनीष, नगर सह संघचालक अखिलेश, नगर कार्यवाह स्वयं प्रकाश, जिला सह सम्पर्क प्रमुख ऋषभ, नगर सम्पर्क प्रमुख उमेश सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *