ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हजारीबाग के शबरी मेले में शामिल हुए विधायक पुत्र

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मोरांगी के नावाटांड़ मैदान में माता शबरी जयंती सह दो दिवसीय शबरी मेला का आयोजन हुआ। मेला के दूसरे दिन इस आयोजन में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल और सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने माता शबरी की तस्वीर पर माथा टेककर उन्हें नमन किया।

विधायक पुत्र करण जायसवाल का स्थानीय आयोजन समिति ने सम्मानित किया। करण जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता शबरी प्रेम और भक्ति की प्रतिमूर्ति थीं। मेले के दौरान खोरठा गायिका रौशनी राजधानी ने भजन और गीत गाए। समाज के बच्चों और कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *