ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाहनों के शीशे पर लगाई ब्लैक फिल्म तो होगी कार्रवाई

वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि हरियाणा पुलिस द्वारा एक अप्रैल से सात अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। हरियाणा महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने जा रही है, जो वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है और हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस बारे में प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस अभियान को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी तथा एसीपी को इंचार्ज लगाया गया है, जिनकी मॉनीटरिंग संबंधित पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस उपायुक्तों द्वारा स्वयं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनका उल्लंघन न करें।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से चालान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *