• February 11, 2026

पहाड़ी महासभा ने किया स्व. पंत की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर

 पहाड़ी महासभा ने किया स्व. पंत की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर

पहाड़ी महासभा ने पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती पर पंत पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेला चिकित्सालय में पहाड़ी महासभा ने रक्तदान शिविर लगाया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, महंत रघुवीर दास के सानिध्य में अपर जिला अधिकारी पीएल शाह, कमांडेंट पीएसी सुरजीत पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष दत, सीएमएस राजेश गुप्ता, उषा ब्रेको के रीजनल प्रबंधक मनोज डोभाल ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथियों ने सभी रक्त दाताओं का स्वागत व अभिनंदन किया।

इस मौके पर पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कहा कि आज डेंगू के प्रकोप से लोग हताहत है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि खून की कमी से कोई जनहानि ना हो। रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। महामंत्री इंद्र सिंह रावत ने कहा डेंगु के प्रकोप से समाज को बचाने के लिए रक्तदान हेतु सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर 68 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।

पहाड़ी महासभा के रक्तदान शिविर में राजेश लखेड़ा, दिनेश लखेड़ा, राकेश नौटियाल, तरुण व्यास, सौरव कंडवाल, दिनेश सकलानी, दीपक पांडे, नंदन सिंह रावत, एसपी चमोली, डीएन जुयाल, रितेश नौटियाल, महावीर चौहान आदि ने सहयोग किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *