ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहब्बत की दुकान लगा बांटा शरबत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष होने पर युवा कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान लगाई। सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छबील लगाकर जनता को ठंडा शरबत और खाद्य पदार्थ वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी, उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। हिमाचल और कर्नाटक में जनता यात्रा से जुड़ी और कांग्रेस की सरकार बनाई। जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। अब जगह-जगह मोहब्बत की दुकान खोली जाएंगी और भाईचारे का वातावरण बनाया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और शहर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने की यात्रा है। भाजपा देश को तोड़ रही है और कांग्रेस जोड़ रही है। राहुल गांधी की यात्रा को जनता ने पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *