ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीर्थनगरी में रोहिग्याओं की भरमार, करवाया जा रहा धर्मान्तरण : संजय गुप्ता

भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने जनपद हरिद्वार में बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का सनसनी खेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद भी प्रशासन इस समस्या से बेखबर है।

पत्रकारों से वार्ता में संजय गुप्ता ने कहा कि जनपद हरिद्वार में बांग्लादेशी घुसपैठिया रोहिंग्या बड़ी तादात में निवास कर रहे हैं। ये लोग अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि तीर्थनगरी हरिद्वार में महामना मदन मोहन मालवीय का जो समझौता अंग्रेजों के साथ हुआ था, उसका अक्षरश पालन प्रशासन को करवाना चाहिए।

उन्होंने कनखल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मान्तरण कराए जाने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों और देहात के गरीब लोगों का जबरन ईसाई मिशनरियां धर्मान्तरण करवाने का कार्य कर रही हैं। बावजूद इसके प्रशासन इन सबसे अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में इस प्रकार की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीर्थनगरी की मर्यादा को किसी भी कीमत पर ठेा नहीं पहुंचने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *