ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी का किया स्वागत

जिले के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी का स्वागत नागरिक विकास समिति, केंद्रीय कार्य पूजा समिति और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी औ कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, नागरिक विकास समिति केंद्रीय काली पूजा समिति और चेंबर ऑफ कॉमर्स के दर्जनों पदाधिकारी औऋ कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता लोगों के समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना और अपने शहर का चौमुखी विकास करना है। भागलपुर के सभी संस्थाओं को मैं धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं से मेरा अनुरोध यही होगा कि प्रशासनिक नियमों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलें और शहर को भाईचारे के साथ एकता के साथ आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *