ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरी के रुपयों के साथ आरोपित गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान में घुसकर गल्ले से नकदी चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी की नगदी भी बरामद की है।

बीती 1 नवम्बर को श्याम सुंदर विरमानी निवासी प्रो. मैसर्स श्याम सुंदर विरमानी एण्ड जटवाड़ा पुल ज्वालापुर ने पुलिस को तहरीर दंेकर दुकान के गल्ले में रखे करीब 2 लाख से अधिक रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तथा मुखबिर को सक्रिय किया। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर एक आरोपित को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 25 हजार से अधिक नगदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रहीस अहमद उर्फ शोएब पुत्र उमर दराज निवासी सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *