ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्किंग में खड़े वाहनों से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाकर सामान चोरी करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में चोरी किया सामान उसके पास से बरामद किया है। आरोपित पूर्व में हरियाणा व हरिद्वार में जेल की हवा खा चुका है।

जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को सिडकुल, हरिद्वार निवासी दीक्षा शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पार्किंग में खड़ी उनकी कार से सोने की अंगूठियां, जरूरी कागजात व अन्य सामान चोरी हो जाने व 27 मई को झण्डा सुर्द थाना सरदुलगढ़ जिला मानसा पंजाब निवासी ओमप्रकाश पुत्र हेतराम ने गाड़ी से लैपटाप चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी ने पार्किंग में सामान चोरी होने की घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने चोरी के मामलों के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने पंतद्वीप पार्किंग गेट न. 02 से एक आरोपित कुलदीप उम्र 42 वर्ष पुत्र जयसिंह निवासी मनमोहन नगर अम्बाला सिटी, हरियाणा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पूर्व में जेल जा चूका है। आरोपित के खिलाफ हरिद्वार में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *