ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब तरस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

गुडा एक्ट में जिला बदर किए गए आरोपित को पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

न्यायालय जिलाधिकारी के आदेश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने आरोपित राजीव पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम जमोई थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया उप्र, वर्तमान निवासी ताराचन्द का मकान ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को 05 अप्रैल को 30 दिनों के लिये जिला हरिद्वार की सीमा से जिला बदर किया था। श्यामपुर पुलिस ने तड़ीपार किये गये आरोपित राजीव को ग्राम कांगड़ी में 96 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के साथ जिला बदर के आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *