ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जीजा ने साथियों संग मिलकर की थी साले की हत्या, गिरफ्तार

पुलिस ने एक युवक की हत्या मामले में आरोपित जीजा और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया है। सम्पत्ति को हड़पने के लिए जीजा ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि 30 दिसम्बर को जनपद के थाना बुग्गावाला के तेलपुरा नदी के किनारे रेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान मकसूद निवासी सिरचन्दी भगवानपुर के बेटे मुकीम के रूप में हुई थी। मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के करीब 48 घंटे के भीतर शेरपुर अड्डा बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर से हत्या के 03 आरोपितों को हत्या में प्रयुक्त हथियारों के गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अमजद पुत्र इखलाक निवासी बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, साईर अली उर्फ छोटा पुत्र हमीद निवासी मुकर्रम पुर कालावाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार व गुफरान पुत्र फुरकान निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर बताए।

एसएसपी ने बताया कि मुकीम अपने पिता का अकेला बेटा था और उनके पास मुनाफे वाली जमीन बहुत थी। मुकीम का जीजा अमजद ने षड्यंत्र रचकर जमीन की वसियत अपने नाम करवायी। मुकीम की शादी तय होने की खबर मिलने पर अमजद को लगा कि अब तो प्रॉपर्टी हाथ से गई। प्रॉपर्टी बचाने के लिए मृतक के जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 दिसम्बर की रात को मुकीम की हत्या कर शव को तेलपुरा नदी के किनारे रेत में दबा दिया। पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी है। आरोपित साईर अली पर विभिन्न थानों में चार, आरोपित अमजद पर दो मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *