ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध खनन में लिप्त जेसीबी सहित 5 वाहन सीज

धर्मनगरी में अवैध खनन का कारोबार खूब फल फूल रहा है। जिले का कोई ऐसा नदी किनारा शायद छूटा हो जहां खनन का ये खेल ना खेला जा रहा हो। सोमवार को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पथरी क्षेत्र में अवैध खनन से भरे एक जेसीबी सहित 5 वाहनों को सीज कर दिया।

पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर कुंडी के पास अवैध खनन होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से एक जेसीबी तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक डंफर को पकड़ा, जिनमें खनन सामग्री लदी हुई थी। विभाग ने जेसीबी सहित सभी वाहनों को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *