ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्राहकों के बैंक खातों से लाखों का गबन करने वाला मिनी बैंक संचालक गिरफ्तार

ग्राहकों के खातों में धोखाधड़ी कर लाखों का गबन करने वाले मिनी बैंक संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लक्सर के महाराजपुर कला स्थित एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक था।

आरोपित ने 14 व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर उनके लाखों रुपये खाते से निकाल लिए थे। पीड़ित ग्राहकों ने एसबीआई रायसी के ब्रांच मैनेजर और पुलिस को लिखित शिकायत देकर मिनी बैंक संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की थी। पुलिस तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

लक्सर के महाराजपुर कलां में गांव के ही निवासी सुखबीर सिंह एसबीआई बैंक रायसी से संबंधित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र चलता है, जिसमें सुखबीर ने कई क्षेत्रवासियों के अकाउंट खोले हुए हैं, जिसमें नंदपुर निवासी एक महिला शकुंतला पत्नी लाटूर सिंह ने कुछ दिन पहले 1 लाख 460 रुपये जमा किए थे, जिसमें बैंक संचालक सुखबीर सिंह ने महिला को पैसे जमा करने की कोई रसीद नहीं दी थी। उसने कई बार उसे रसीद मांगी, लेकिन वह टालता गया। जब महिला ने रायसी की एसबीआई ब्रांच में जाकर अपने खाते की जानकारी ली तो उसके खाते में कुल 324 रुपये ही निकले, 100136 गायब मिले।

दूसरी ओर एक अन्य उपभोक्ता सतीश ने बताया कि उसने भी 40 हजार रुपये जमा किये थे, जो उसके खाते में नहीं हैं। जब इस बारे में उपभोक्ताओं ने शाखा संचालक सुखबीर से पूछा तो उसने गोलमोल जबाब देकर टाल दिया की पैसे आ जाऐंगे, कनेक्टिविटी के कारण नहीं दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित बलजीत पुत्र विशंबर निवासी महाराजपुर कला ने बैंक संचालक के खिलाफ 14 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे गबन करने का आरोप लगाते हुए एसबीआई बेंक मैनेजर रायसी व कोतवाली लक्सर पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपित मिनी बैंक संचालक सुखबीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रविवार को मिनी बैंक संचालक सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया।

लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजपुर कलां से एक मिनी बैंक संचालक को ग्राहकों के खातों से रुपए निकालने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। जांच में तथ्यों के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढौतरी की गयी है। आरोपित का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *