ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड करने का एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लिया। कुछ दिन बाद अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड करने शुरू कर दिए। एक रिश्तेदार ने उसे फर्जी फेसबुक आईडी बनाने की जानकारी दी। उसने फर्जी फेसबुक आईडी पर मैसेंजर में आईडी बंद करने की बात कही।

आरोप है कि इस पर आरोपित ने गाली-गलौज की और वह लगातार फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो डाल रहा है। आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार ने उसकी फर्जी आईडी बनाई है और वह उसे बदनाम करने का काम कर रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *