ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानी लेने गई महिला से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार, 14 जुलाई । जनपद के लक्सर क्षेत्र में महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने युवक पर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह अपने घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भर रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक वहां आया और पीछे से उसे पकड़ लिया व अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथाण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *