ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

बीती मध्य रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धावस्था में सड़क पर घूम रहे एक शख्स को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए शख्स के पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपित शख्स का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार रात गश्त के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के चेतक सिपाहियों ने संदिग्धावस्था में सड़क पर घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपित के गलत इरादे जान पुलिसकर्मी उसे दबोचकर थाने ले आए। पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर खान पुत्र स्वर्गीय सुल्तान खान निवासी मोहल्ला कडच्छ निकट मंडी का कुआं ज्वालापुर बताया। आरोपित का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *