ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जामुन के कारण संकट में फंसी युवक की जान, अस्पताल में भर्ती

 पेड़ पर चढ़कर सुबह सवेरे जामुन तोड़ रहे युवक की जान पर बन आई। युवक अचानक से पेड़ की डाली सहित स्कूल की दीवार पर लगे सरिये पर जा गिरा, जिससे वह घंटों तक वहीं फंसा रहा। इसी बीच गंभीर हालत में युवक को देख एक पत्रकार ने उसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके बाद काफी मशक्कत कर लोहे के सरिए को काटकर युवक को बाहर निकाल 108 की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार की सुबह 27 वर्षीय मोहम्मद जावेद पुत्र जहीर निवासी मच्छी मोहल्ला नेहरू स्टेडियम स्थित विद्या मेमोरियल स्कूल रुड़की में लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान जामुन तोड़ते हुए युवक पेड़ की डाली सहित स्कूल की दीवार पर जा गिरा। दीवार पर लोहे के नुकीले सरिए लगे हुए थे, जिसमें युवक के हाथ में सरिया घुस गया और वह कई घंटों तक वही फंसा रहा। इसी बीच पत्रकार मनीष ग्रोवर वहां से गुजर रहे थे। उनकी नजर उक्त युवक पर पड़ी। घटना की जानकारी लोगों को देने पर काफी मशक्कत के बाद युवक को सरिया काटकर वहां से निकाला गया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए 108 की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *