ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुलदारों ने बाइक सवार युवकों पर किया हमला

बहादराबाद में अलीपुर रोड पर देर रात पुरानी राइस मिल के पास बाइक सवार युवकों पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया। गुलदारों के हमले में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि अलीपुर रोड पर तीन बाइक सवार काम से अपने घर लौट रहे थे। जब वह इंटर कॉलेज के पास बनी पुरानी राइस मिल पहुंचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही की इसी दौरान पीछे से आ रही कार की वजह से गुलदार युवकों को छोड़कर भाग निकला। युवकों ने बताया कि एक साथ दो गुलदारों ने मोटरसाइकिल पर हमला किया। इसमें लाखन पुत्र संजीव निवासी इब्राहिमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस सम्बंध में रोहालकी किशनपुर उप प्रधान मनोज चौहान ने वन विभाग से गश्त लगाने एवं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *