ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक सवार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, कांवड़ हुई खंडित, पुलिस ने मामला कराया शांत

हरिद्वार, 28 जुलाई। एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा कांवड़ियों को टक्कर मारने व कांवड़ खंडित हो जाने के कारण हुए बवाल को पुलिस की सूझबूझ के चलते रोक दिया।

हुआ यूं कि भगवानपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को इमलीखेडा मार्ग पर स्थित लक्ष्मी ढाबे के पास भीड़ नजर आई। भीड़ ने एक बाइक सवार व्यक्ति को घेरा हुआ था। पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि हरिद्वार से देवबन्द जा रहे एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा हरिद्वार से जल लेकर पंचकुला जा रहे कवडियों राजकुमार पुत्र नौबात सिंह व अशोक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी पंचकुला, हरियाणा को टक्कर मार दी। इस कारण से उनकी कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद कांवड़िये रोष में आ गए और उन्होंने बाइक सवार को घेर लिया। टक्कर लगने से कांवड़ियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को समझाया और घायल कांवड़ियों का इलाज करवाकर तुरन्त कांवड़ की व्यवस्था करवाकर उनको गंतव्य के लिए भेजा। पुलिस ने बाइक सवार का पुलिस व मोटर वाहन अधिनिमय में चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *