ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांवड़ियों से भरी गाड़ी पलटी, कई को आई चोटें

भारी बरसात के बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां गंगा जल लेने आ रहे कांवड़ियों की गाड़ी पलट गई, जिससे कई कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना किया गया।

सोनीपत हरियाणा से कुछ कांवड़िये एक मिनी ट्रक में सवार होकर गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी लक्सर के कुआंखेड़ा गांव के समीप पहुंची तो अचानक उनकी गाड़ी नंबर एचआर 45डी 369 कुआखेडा लक्सर के पास पलट गई, जिसमें 12 कांवड़िये सवार थे। इनमें से करीब 4 कांवड़ियों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ी सीधी करवायी। साथ ही कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार देकर उनको गंतव्य के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *