ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेबीकेएसएस के अध्यक्ष की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

 रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, इसके आलोक में केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत किया जा चुका था। साथ ही 10 जून तक पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया था। इसी दिन जयराम महतो अपना नामांकन दाखिल करने गए थे, उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। हालांकि जयराम ने नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया और फिर वहां से निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *