ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्नीचर के गोदाम में लगी भयंकर आग, काफी सामान जला

जिला के गांव खेडक़ीदौला स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आठ गाडिय़ों से पानी डालकर कई घंटे में आग पर काबू पाया गया। सेक्टर-37 दमकल केंद्र के फायर स्टेशन आफिसर जय नारायण ने बताया करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

फर्नीचर गोदाम के मालिक राघव ठकराल के अनुसार उन्होंने यह गोदाम दिल्ली से खेडक़ीदौला शिफ्ट किया था। यहां पर फर्नीचर बनाने का काम हो रहा था। गोदाम में जिस समय आग लगी कर्मचारी भी मौजूद थे। हालांकि कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया जब तक काफी नुकसान हो चुका था। लकड़ी का सामान होने के कारण गोदाम में आग तेजी से फैल गई। आग और धुएं से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग के आसपास के क्षेत्र में फैलने से बचाव हो गया। आग से किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं है। गोदाम में आग कैसे लगी है इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *