ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई में 22 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी , सात लोगों को बचाया गया

ग्रांट रोड इलाके में स्थित धवलगिरी नामक 22 मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायरब्रिगेड की आठ गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग में फंसे सात लोगों को सुरक्षित निकाला और आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रांट रोड के कपासवाड़ी इलाके में स्थित धवलगिरी बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे आग 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गईं। आग लगने की सूचना पर बिल्डिंग के सभी लोग नीचे उतर गए थे, लेकिन 15वीं मंजिल पर सात लोग फंस गए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां माैंके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।फायर ब्रिगेड के जवानों ने 15वीं मंजिल पर फंसे सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर खबर लिखे जाने तक कुलिंग का काम जारी है। आग लगने के कारणों की छानबीन डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *