ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का शुरू हुआ अभियान

कानपुर मत्स्य विभाग ने रविवार से घर-घर जाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी कानपुर नगर सहायक निदेशक मत्स्य एन.के. अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से के.सी.सी. के नोडल निखिल त्रिपाठी मत्स्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में मत्स्य विकास अधिकारी कुसुम पाल, कनिष्ठ सहायक प्रबल कुमार और मछुआ सतीश कुमार ने एक अक्टूबर से यह अभियान शुरू कर दिया है।

कानपुर नगर के तहसील सदर व बिल्हौर एवं तहसील नरवल व घाटमपुर में प्रचार प्रसार करने के साथ ही मछुआ समाज के अधिक से अधिक लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ना है। मछुआरा समाज के प्रत्येक परिवार को मत्स्य विभाग से संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी देंगे और किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन तैयार करके बैंकों को भेजने का अभियान शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *